All
EECP थेरेपी क्या है? साओल द्वारा हार्ट ब्लॉकेज के लिए सबसे सुरक्षित उपचार
SaaolDelhi
November 19, 2025
1 min read
EECP थेरेपी: यह एक ऐसा उपचार है जो की हार्ट ब्लॉकेज से जूझ रहे लोगों के लिए एक नयी उम्मीद बनकर आया है। अगर आपके सीने में भारीपन रहता है…
चलते समय सांस फूल जाती है…
या डॉक्टर ने बताया है कि दिल की नसों में ब्लॉकेज है…
तो दिमाग में सबसे बड़ा डर यही आता है “अब क्या होगा? सर्जरी? बाईपास? स्टेंट?”
यहीं पर EECP Treatment को समझना ज़रूरी है। क्योंकि यह थेरेपी उन लोगों के लिए एक सुरक्षित, बिना ऑपरेशन वाला विकल्प है जो हार्ट ब्लॉकेज या एनजाइना जैसी तकलीफों से परेशान है।
यह ब्लॉग आपको बहुत आसान भाषा में समझाएगा की EECP थेरेपी किस तरह काम करती है, किसे करानी चाहिए, और क्यों इसे दिल के मरीजों के लिए जीवन बदलने वाला उपचार माना जाता है।
और हाँ, यह पूरा ब्लॉग अंत तक ज़रूर पढियेगा
EECP थेरेपी क्या है?
EECP का पूरा नाम है –
Enhanced External Counter Pulsation
यह एक non-invasive यानी बिना ऑपरेशन वाला हार्ट का उपचार है। इसमें न सर्जरी होती है, न इंजेक्शन,
न अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। यह थेरेपी शरीर के बाहर से की जाती है ताकि दिल तक अधिक ब्लड और ऑक्सीजन पहुँच सके। सरल भाषा में, EECP थेरेपी दिल तक नए “रास्ते” बनाती है, जिससे खून आसानी से बह सके। इसीलिए इसे कई लोग कहते हैं-
“नेचुरल बाईपास”
EECP थेरेपी क्यों करनी चाहिए?
दिल के रोगी का असली दर्द वही जानता है जो रोज ये समस्याएँ झेलता है:
- सीढ़ियाँ चढ़ते ही सांस फूलना
- हल्की सी मेहनत या कसरत में भी थकान
- बार-बार अस्पताल जाना
- कोलेस्ट्रॉल और शुगर की दवाइयों की बढ़ती लिस्ट
- “दिल की नसें ब्लॉक्ड है” यह सुनने का डर
- बाईपास या स्टेंट का डर
- परिवार की चिंता
यही दर्द EECP थेरेपी कम करती है। यह दिल की नसों में नए रास्ते बनाकर दिल की ताकत वापस दिलाती है।
EECP थेरेपी कैसे काम करती है?
EECP में आपके पैरों पर एयर कफ लगाए जाते हैं। ये कफ दिल की धड़कन के साथ तालमेल बनाकर हवा से भरते और खाली होते हैं।
क्या होता है इसके अंदर?
- कफ दबाव डालते हैं
- दबाव खून को ऊपर दिल की तरफ पुश करता है
- दिल तक खून और ऑक्सीजन ज्यादा पहुँचती है
- शरीर नई नसें बनाने लगता है
- ब्लॉकेज के बावजूद खून आसानी से बहने लगता है
यानी कि, दिल के लिए नया “बाईपास रोड” बनता है, वो भी बिना सर्जरी।
EECP किसे करवानी चाहिए?
यह थेरेपी इन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है:
- हार्ट ब्लॉकेज वाले मरीज
- जिनका बाईपास या एंजियोप्लास्टी नहीं हो सकता
- डायबिटीज वाले हार्ट मरीज
- बार-बार छाती में दर्द (एंजाइना)
- सांस फूलना
- जिनके स्टेंट फेल हो चुके हैं
- बुज़ुर्ग मरीज
- जो बाईपास/एंजियोप्लास्टी से डरते हैं
- कमजोर हार्ट पंपिंग (EF low) वाले
EECP therapy का असली फायदा है –
ये सुरक्षित है, दर्द रहित है, और 40 दिनों में बड़ा सुधार देती है।
EECP थेरेपी के फायदे
- छाती का दर्द लगभग खत्म
- सांस फूलना कम
- थकान कम
- चलने की क्षमता बढ़ना
- BP और circulation में सुधार
- हार्ट की पंपिंग बेहतर
- दवाइयों पर निर्भरता कम
- बेहतर नींद और ऊर्जा
EECP treatment का एक ही उद्देश्य है –
कमज़ोर दिल को मजबूत बनाना और जीवन को आसान बनाना।
क्या EECP बाईपास या स्टेंट का विकल्प है?
बहुत से मरीज पूछते हैं –
“EECP ऑपरेशन की जगह ले सकती है?”
काफी लोगों के लिए हाँ। EECP थेरेपी में
- सर्जरी का दर्द नहीं
- कट-छांट नहीं
- ICU नहीं
- कोई रिकवरी टाइम नहीं
कुछ मरीजों में यह पूरी तरह बाईपास या एंजियोप्लास्टी को avoid कर देती है।
कुछ में सर्जरी की जरूरत कम कर देती है।
यह आपके दिल की नसों को प्राकृतिक रूप से बेहतर करती है जो इसे खास बनाती है।
EECP + Diet + Detox = सबसे मजबूत इलाज
SAAOL Heartcare Delhi में उपचार सिर्फ EECP तक सीमित नहीं है।
मरीजों को साथ में मिलता है:
1. Zero Oil Diet Consultation
दिल की नसों के लिए सबसे सुरक्षित डाइट।
कम वसा, कम नमक, ज़्यादा वेजीटेरियन भोजन।
2. SAAOL Detox Therapy
शरीर से जमा टॉक्सिन निकालकर
दिल पर बोझ कम करती है।
3. Lifestyle Modification
योग, breathing exercises, तनाव प्रबंधन। क्योंकि तनाव भी दिल का बड़ा दुश्मन है।
यही तीनों मिलकर मरीज को अंदर से ठीक करते हैं।
क्या EECP से ब्लॉकेज कम होते हैं?
ब्लॉकेज हटना वैज्ञानिक रूप से समय लेता है। पर EECP दो बड़े काम करती है:
- ब्लॉकेज के आसपास नई नसें बनाती है
- पूरे शरीर में circulation बढ़ाती है
यानी परिणाम ऐसा महसूस होता है जैसे ब्लॉकेज समस्या खत्म हो गई हो।
EECP थेरेपी कितने दिनों की होती है?
स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल:
- 40 दिन
- रोज़ 1 घंटा
- बिना दर्द
- बिना इंजेक्शन
- बिना रिकवरी टाइम
40 दिनों में अधिकांश मरीज 70–80% सुधार महसूस करते हैं।
EECP थेरेपी के कोई साइड इफेक्ट?
बहुत ही हल्के, बिलकुल न के बराबर जैसे:
- पैरों में हल्की लालिमा या सूजन
- एक-दो दिन हल्का दर्द (rare)
यह थेरेपी दुनिया की सबसे सुरक्षित cardiac therapies में से एक है।
किन मरीज़ों के लिए EECP लाभदायक है
60% मरीज पहले 10 दिन में सुधार महसूस करते हैं:
- बुज़ुर्ग मरीज सबसे अच्छा करते हैं
- डायबिटीज वाले मरीजों को भी बड़ा फायदा
- बहुत कमजोर पंपिंग (EF 25–30%) वाले भी सुधार महसूस करते हैं
FAQs
- EECP थेरेपी क्या है?
यह बिना ऑपरेशन वाली दिल की थेरेपी है जो दिल के लिए नए रास्ते बनाती है जिससे रक्तप्रवाह में सुधार होता है और ब्लॉकेज से राहत मिलती है।
- क्या EECP treatment से हार्ट ब्लॉकेज हटते हैं?
ब्लॉकेज हटना समय लेता है, लेकिन EECP खून के नए रास्ते बनाकर राहत देता है।
- EECP थेरेपी कितने दिनों की होती है?
40 सेशन, रोज़ 1 घंटा।
- क्या EECP बाईपास का विकल्प है?
कई मरीजों में EECP Treatment सर्जरी की जरूरत कम कर देती है या टाल देती है।
- क्या EECP सुरक्षित है?
हाँ, यह painless और non-invasive therapy है, दुनिया भर में FDA approved है।
Tags:
Book Appointment
Related Posts
Silent Heart Blockage: Symptoms, Causes, Risks & Diagnosis
August 20, 2026
What is MINOCA? Causes, Symptoms and Treatment
August 14, 2026
Heart Attack With No Blockage: Can It Really Happen?
August 12, 2026
In This Article
- EECP थेरेपी क्या है?
- EECP थेरेपी क्यों करनी चाहिए?
- EECP थेरेपी कैसे काम करती है?
- क्या होता है इसके अंदर?
- EECP किसे करवानी चाहिए?
- EECP थेरेपी के फायदे
- क्या EECP बाईपास या स्टेंट का विकल्प है?
- EECP + Diet + Detox = सबसे मजबूत इलाज
- 1. Zero Oil Diet Consultation
- 2. SAAOL Detox Therapy
- 3. Lifestyle Modification
- क्या EECP से ब्लॉकेज कम होते हैं?
- EECP थेरेपी कितने दिनों की होती है?
- EECP थेरेपी के कोई साइड इफेक्ट?
- किन मरीज़ों के लिए EECP लाभदायक है
- FAQs
×
Request for a Call Back
Thank You! We'll get back to you shortly.

